ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

बिहार : तेज रफ़्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

NAWADA : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो।

बिहार : तेज रफ़्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उसके बाद बीच सड़क जमकर आगजनी की गई है। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में एक तेज रफ़्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल डाला है। जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आस- पास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और फिर गुस्साए लोग ने बस में आग लगा दी है। यह घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मोहन विगहा गांव के समीप का बताया जा रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की है। 


बताया जा रहा है कि, पकरीबरामा जमुई हाईवे पर पकरीबरावां बाजार से आगे मोहन बीघा गांव के समीप पांडव बस ने बाइक सवार को कुचल डाला जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने बस में आग लगा दिया। युवक की पहचान अमीरक महतो के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में किया गया है।


 वह अपने बाइक से कौवाकोल जा रहा था।इसी दौरान पांडव बस ने सीधा टक्कर मार दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बस को जलाने की सूचना पर तत्काल पकरीबरामा पुलिस एवं अग्नि सामन की टीम मौके पर पहुंची। जहां अग्निशमन की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग को बुझाया। मगर तब तक बस जलकर राख हो चुका था। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जूट गई है।