ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : तेज आंधी की वजह से पलटी ट्रैक्टर, 2 की मौत ; JCB से निकाले गए शव

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। आंधी और बारिश के दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई ड्राइवर समेत दो अन्य लोग

बिहार : तेज आंधी की वजह से पलटी ट्रैक्टर, 2 की मौत ; JCB से निकाले गए शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। आंधी और बारिश के दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई ड्राइवर समेत दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के चैनपुर में आंधी बारिश के दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावां-दुर्गावती पथ में कुरई गांव के पास की बताई जा रही है। इस घटना में चौरी गांव के ट्रैक्टर ड्राइवर मनोज गुप्ता एवं मंटू साह घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान 60 वर्षीया रीता देवी और 25 वर्षीय राकेश जायसवाल शामिल हैं। 


बताया जा रहा है कि, राकेश जायसवाल और रीता देवी हाटा बाजार से खरीदारी कर ट्रैक्टर से लकड़ी व किराना सामग्री लेकर अपने गांव चौरी जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के के साथ उड़ी धूल चालक की आंख में पड़ गई, जिससे उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तेज बारिश होने के कारण मदद भी जल्दी नहीं मिल गई। कुछ देर बाद जब लोगों ने घायलों के चिल्लाने की आवाज सुनी तब वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को खड़ाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तब इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने रास्ते में ही पीएचसी को सूचना देकर एंबुलेंस मंगवाई। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने भी ट्रैक्टर को खड़ा करने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। तब पुलिस ने जेसीबी और पोकलेन मशीन मंगवाई, जिसकी मदद से ट्रैक्टर को खड़ाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद चौरी गांव के काफी लोग पहुंच गए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें