ब्रेकिंग
BPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीवैशाली में पशु व्यापारी बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, पिता की मौत पुत्र घायलजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीवैशाली में पशु व्यापारी बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, पिता की मौत पुत्र घायलजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका तबादला नहीं होगा। शिक्षक स्थानांतरण नीति पूरी तरह ऐच्छिक है।

बिहार न्यूज
शिक्षा मंत्री ने फिर साफ की नीति
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि जिन शिक्षकों की सेवा में दो साल या उससे कम का समय बचा है, उनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। सरकार ने ऐसे शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।


शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की शिक्षक स्थानांतरण नीति पूरी तरह ऐच्छिक है। यह किसी भी शिक्षक के लिए अनिवार्य नहीं है। शिक्षक अपनी इच्छा के अनुसार ही स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा, जिन्होंने अपनी इच्छा से तबादले के लिए आवेदन किया है। किसी भी शिक्षक पर स्थानांतरण के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाएगा।


शिक्षकों की सुविधा को प्राथमिकता

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी और सुविधाजनक स्थानांतरण व्यवस्था सुनिश्चित करना है। स्थानांतरण प्रक्रिया में शिक्षकों की इच्छा और उनकी सुविधा को विशेष महत्व दिया जा रहा है।


उन्होंने दोहराया कि शिक्षक स्थानांतरण नीति का उद्देश्य शिक्षकों पर किसी प्रकार का दबाव बनाना नहीं, बल्कि उनकी जरूरत और इच्छा के अनुरूप स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध कराना है।

टैग्स