ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

बिहार : टावर और रेल पटरी के बाद अब गाड़ी का पहिया ले भागे चोर, ईट के सहारे किया ये काम

NAWADA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी रेल इंजन की चोरी कर ली जाती है तो कभी मोबाइल टावर ही चोर खोल ले जाते हैं। इतना ही नह

बिहार : टावर और रेल पटरी के बाद अब गाड़ी का पहिया ले भागे चोर, ईट के सहारे किया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी रेल इंजन की चोरी कर ली जाती है तो कभी मोबाइल टावर ही चोर खोल ले जाते हैं। इतना ही नहीं बिहार में रेल की पटरी तक की भी चोरी कर ली जाती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला नवादा से जुड़ा हुआ सामने आया है जहां चोरों ने वाहन का चक्के की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में  चोरों ने वाहन के चारों चक्कों की चोरी कर डाली है। चोर बड़ी ही आसानी से पहले वाहन से चक्के को अलग किया उसके बाद वाहन को ईट के सहारे छोड़कर चक्का साथ ले रफ्फू चक्कर हो गए। हालांकि, चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमेर में कैद हो गई है। यह पूरा मामला वारसलीगंज के पोस्टऑफिस रोड मालगोदाम के समीप की बताई जा रही है। 


वहीं, इस घटना को लेकर वाहन के मालिक प्रमोद कुमार दास ने बताया कि रोज की तरह वह वाहन चलाकर निर्धारित जगह पर लगाकर घर चले गए। उस जगह पर कई अन्य वाहन भी लगते हैं। मगर चोरों ने बड़ी चालाकी से गाड़ी को सबसे पहले ईट के सहारे खड़ा किया और उसके सभी चक्कों को खोलकर लेकर चलते बने। आस-पास मौजूद रहे सीसीटीवी में भी इसकी घटना कैद हो गई। 


इधर, इस घटना की  सीसीटीवी चेक करने के बाद भी पूरी तरह से यह स्पष्ट नहीं हो सका की चोरी की इस घटना को किसने अंजाम दिया है। सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो हर कोई देखकर अचंभित रह गया और तत्काल वाहन मालिक को इस घटना की जानकारी दी। फिलहाल पीड़ित वाहन मालिक ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दे दी है। वही अनोखे चोरी की घटना से हर कोई अचंभित है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता