ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बची भाई की जान

ARARIA: अररिया में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई हालांकि इस हादसे में उनके छोटे भाई की जान बाल-बाल बच गई। एकसाथ दो बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच ग

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बची भाई की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई हालांकि इस हादसे में उनके छोटे भाई की जान बाल-बाल बच गई। एकसाथ दो बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव की है।


मृतक दोनों बहनों की पहचान जयनगर गांव निवासी अशोक यादव की 8 वर्षीय सुनीता कुमारी और 6 साल की रविता कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक यादव की दोनों बेटियां अपने छोटे भाई पांच वर्षीय दिलखुश कुमार के साथ खेल रही थीं और खेलने के दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में चली गईं।


दोनों बहनों के पानी में डूबने की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भिड़ मौके पर जमा हो गई। दोनों बच्चियों को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी। जबतक दोनों बहनों को पानी से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी है।


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।