ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, साथियों के साथ मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड अंतर्गत

बिहार: सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, साथियों के साथ मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड अंतर्गत नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिण समपार फाटक संख्या 40 C के पास की है। 


हादसे के शिकार हुए दोनों युवकों की पहचान सहरसा के बथनाही के बनमा ईंटहरी निवासी बिजो शर्मा के 15 वर्षीय बेटे भवेश कुमार और सारण के पुरुषोत्तमपुर निवासी शंकर शर्मा के 26 साल के बेटे प्रिंस कुमार शर्मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भवेश गांव के ही 10 लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान भवेश ट्रेन की गेट पर गया और लोग हल्ला करने लगे कि दो लड़के ट्रेन से नीचे गिर गए हैं।


ट्रेन पर सवाल साथियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और पास जाकर देखा तो भवेश की मौत हो चुकी थी जबकि सारण के रहने वाले प्रिंस की भी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें