ब्रेकिंग
महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट

बिहार: सुबह-सुबह बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ मंदिर से लौट रहा था शख्स

KATIHAR: घटना कटिहार की है, जहां सुबह-सवेरे करीब 5.30 बजे पूजा करने गये दंपति को बदमाशों ने निशाना बना लिया और गोली मार दी। इस घटना में पति के पेट में गोली लग गई, जिसके बाद उसकी मौ

बिहार: सुबह-सुबह बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ मंदिर से लौट रहा था शख्स
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR: घटना कटिहार की है, जहां सुबह-सवेरे करीब 5.30 बजे पूजा करने गये दंपति को बदमाशों ने निशाना बना लिया और गोली मार दी। इस घटना में पति के पेट में गोली लग गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि पत्नी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकले। घटना जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पंचायत अंतर्गत ढेना बागछल्ला गांव की है।  


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जब बेटे मेघनाथ यादव ने अपने पिता डोमान यादव को घायल अवस्था में देखा तो उसके होश उड़ गए। तुरंत ही इसकी सूचना आजमनगर पुलिस को दी और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया गया। दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। 


ये मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़इस घटना के पहले मृतक के छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया था। हालांकि इस दौरान बाल-बाल उसकी जान बची थी। बारसोई डीएसपी प्रेम नाथ राम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई।  

टैग्स