ब्रेकिंग
भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद

बिहार: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अजय सहनी को किया गिरफ्तार

BEGUSARAI : बेगूसराय में एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय के कुख्यात अपराधी अजय साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. कुख्यात अपराधी अजय साहनी के ऊपर हत्या ल

बिहार: एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अजय सहनी को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय के कुख्यात अपराधी अजय साहनी को गिरफ्तार कर लिया है. कुख्यात अपराधी अजय साहनी के ऊपर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला कई थाने में दर्ज है. काफी दिनों से अपराधी फरार चल रहा था. बीती रात खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 


कुख्यात अपराधी की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय घूरन सहनी का पुत्र अजय साहनी के रूप में की गई है. अपराधी ने 7 अप्रैल को अपने सहयोगी के साथ मिलकर दरभंगा जिले के बरौल थाना अंतर्गत सुपौल बाजार स्टेट पंजाब नेशनल बैंक से करीब ₹42 लाख की राशि की लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद से मौके से फरार हो गया था. कुख्यात अपराधी अजय साहनी के ऊपर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला कई थाने में दर्ज है


एसटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली की खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी अजय साहनी छिपा हुआ है. इसी के सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम के द्वारा विशेष रूप से खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी करने के दौरान कुख्यात अपराधी को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात अपराधी अजय सैनी के पास से तीन मोबाइल को भी एसटीएफ की टीम ने बरामद किया.


टैग्स