ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar News: समस्तीपुर के बाद वैशाली में फिर दर्दनाक घटना, 'सर्प मित्र' जेपी यादव की सांप के डसने से मौत; तमाशा देखते रहे लोग

Bihar News: वैशाली में 'सर्प मित्र' जेपी यादव की कोबरा के डसने से मौत हो गई। रेस्क्यू के दौरान विषैला सांप उन्हें काट गया। इससे पहले समस्तीपुर के जय सहनी की भी सर्पदंश से जान गई थी। दोनों ही जानवरों के रक्षक थे।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में 'सर्प मित्र' के नाम से मशहूर जेपी यादव की रविवार को सांप के डसने से मौत हो गई। राजापाकर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव निवासी जेपी यादव को इलाके में एक विषैले नाग के रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था। लेकिन इस रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उनकी उंगली में डंस लिया। कुछ ही देर में जहर का असर तेजी से फैल गया और मौके पर ही वे गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जेपी यादव को सांपों से कोई डर नहीं था। वे अब तक सैकड़ों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके थे। उस दिन भी उन्होंने बिना डरे सांप को पकड़ने की कोशिश की और डंसने के बाद भी हार नहीं मानी, कोबरा को डब्बे में बंद करने की कोशिश करते रहे। लेकिन विष का असर इतना तेज था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे।


इससे पहले ऐसी ही एक दर्दनाक घटना समस्तीपुर में भी सामने आ चुकी है, जहां ‘स्नेकमैन’ जय सहनी की भी सांप के काटने से मौत हो गई थी। जय सहनी ने अब तक करीब 2000 सांपों को बचाया था। वे हरपुर भिंडी पंचायत के निवासी थे और सांपों को दोस्त मानते थे। उनका आत्मविश्वास इतना बढ़ गया था कि वे बिना किसी सुरक्षा के हाथों से सांप पकड़ते और उन्हें चूमते तक थे। 


पिछले दिनों एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उन्हें भी सांप ने डंस लिया और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इन दोनों घटनाओं ने समाज में ‘सांप मित्रों’ की जान जोखिम में डालकर की जाने वाली सेवा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में शोक और चिंता दोनों गहराते जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता