ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

siwan news: कपड़ा सुखाने गई लड़की को बंदर ने छत से दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत

एक लड़की इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। आज उसकी मौत हो गयी। छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान उसे बंदर ने धक्का दे दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

BIHAR
बंदर ने ली जान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

siwan: कपकपाती ठंड और शीतलहर से परेशान लोगों ने धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस की। इस दौरान धूप सेंकने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छत पर नजर आए। सीवान के भगवानपुर में धूप सेंकने के दौरान छत से एक बंदर ने ऐसा धक्का दिया कि उसकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर में जिस युवती को बंदर ने छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया वो इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। लेकिन इससे पहले बंदर ने उसकी जान ले ली। बताया जाता है कि वह कपड़े सुखाने के लिए अपने घर के छत पर गई थी और वहां बैठकर धूप सेंकने लगी। इसी दौरान एक बंदर वहां आया और उसे परेशान करने लगा। 


जब उसने बंदर के वहां से भगाने की कोशिश की तो बंदर ने उसे धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। छत से गिरने के बाद लड़की के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस  घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। वही इलाके के लोग इस घटना के बाद काफी दहशत में है। बंदर ने छत से एक लड़की को ऐसा धक्का दिया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।  

टैग्स