ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बिहारशरीफ में मुसीबत बनी बारिश: घर में सो रहे लोगों पर छत का मलबा गिरा, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

घायलों में मोहम्मद निसार, रुकसाना खातून, निशा प्रवीण, नायरा, शायका, आफरीन और आरिफ शामिल है। घटना के समय पूरा परिवार मकान के एक ही कमरे में सो रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ छत का मलबा भरभराकर नीचे गिर गया।

Bihar
घायलों में बच्चे भी शामिल
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा स्थित बिहारशरीफ से बड़ी खबर आ रही है। जहां मकान के छत का मलबा गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को मॉडल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते मकान का जर्जर हो चुका छत का मलबा अचानक सो रहे लोगों पर गिर पड़ा। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।


बिहार शरीफ में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। रविवार की सुबह शहर के काटापर मोहल्ला में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पुराने मकान के छत का मलबा अचानक नीचे बेड पर सो रहे लोगों पर गिर पड़ा। इस हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए हैं।


घायलों में मोहम्मद निसार, रुकसाना खातून, निशा प्रवीण, नायरा, शायका, आफरीन और आरिफ शामिल है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार मकान के एक ही कमरे में सो रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ छत भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे पंखा, छत का मलबा सीधे नीचे सो रहे लोगों पर आ गिरीं। 


इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। फिर आनन-फानन में सभी घायलों को बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है, जबकि बाकी पांच लोगों को भी निगरानी में रखा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के कारण इलाके के कई पुराने मकानों की स्थिति जर्जर हो चुकी है, जिनके गिरने का खतरा अक्सर बना रहता है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता