ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार : शराब पकड़ने वाले ही निकले तस्कर, उत्पाद विभाग के दो ASI सहित बड़ा बाबू गिरफ्तार

AURANGABAD : एक ओर जहां सरकार शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर शराब पकड़ने वाले अधिकारी और पुलिस ही इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. पुलिस

बिहार : शराब पकड़ने वाले ही निकले तस्कर, उत्पाद विभाग के दो ASI सहित बड़ा बाबू गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : एक ओर जहां सरकार शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर शराब पकड़ने वाले अधिकारी और पुलिस ही इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. पुलिस वाले ही शराब तस्करी में लगे हुए हैं. इस मामले में औरंगाबाद उत्पाद विभाग के दो एएसआई, बड़ा बाबू सहित चार लोगों को शराब बेचने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 


बुधवार को गुप्त सूचना पर नगर थाना क्षेत्र में नागा बिगहा रोड में एक घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी में सदर एसडीओ विजयंत, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. छापेमारी के दौरान यहां 10 बोतल से ज्यादा शराब बरामद की गई जिसमें देसी-विदेशी शराब शामिल थी. इसके बाद बड़ा बाबू भूपेंद्र प्रसाद चौधरी, एएसआई अजय कुमार, विनोद कुमार प्रसाद और और एक सिपाही सर्वजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. चारों को गिरफ्तार कर नगर थाना ले जाया गया. 


मिली जानकारी के अनुसार किराए के मकान में पुलिसकर्मी रहते थे और यहीं पर बड़ा बाबू भूपेन्द्र चौधरी भी पहुंचे थे. इस संबंध में औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि एक व्यक्ति शराब लेकर पहुंचा था जबकि तीन लोग वहां मौजूद थे. उक्त सभी लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि चारों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है. उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता