ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

बिहार : शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर माफिया ने किया हमला, कई पुलिस कर्मी घायल

BETTIAH : खबर बिहार के बेतिया से है जहां मझौलिया थाना क्षेत्र के करमवा वार्ड नंबर 01 में शराब जांच करने पहुची मझौलिया पुलिस और ए एल टी एफ टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. जिसमें

बिहार : शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर माफिया ने किया हमला, कई पुलिस कर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : खबर बिहार के बेतिया से है जहां मझौलिया थाना क्षेत्र के करमवा वार्ड नंबर 01 में शराब जांच करने पहुची मझौलिया पुलिस और ए एल टी एफ टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. जिसमें ए एल टी एफ के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार की सर फट गया तो वहीं तीन चार सिपाही चोटील हो गए हैं। जिसके बाद मझौलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू करते हुए एक महिला समेत तीन को हिरासत में लिया है।


इस मामले में मझौलिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया मामले में 11 नामजद तथा 125 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस पर हमला करने वाले को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा। बताया जा रहा है करमवा गांव में बड़े पैमाने पर शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसपर मझौलिया थाना की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। जिसका विरोध शराब कारोबारियों ने कर दिया और हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग कर हंगामा कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद ग्रामीण हंगामा करने लगे। 


ग्रामीणों छापेमारी करने पहुंची टीम पर आरोप लगाया कि पुलिस ने निर्दोष लोगों की पिटाई कर दी है। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए है। इसी दौरान ग्रामीणों की आड़ में शराब कारोबारियों ने मझौलिया थाना और एएलटीएफ कि टीम पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। किसी तरह पुलिस टीम मौके से निकली और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है। जिसके तहत अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता