ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

MADHEPURA: मधेपुरा में शादी समारोह के दौरान भोज खाना सैकड़ों लोगों को भारी पड़ गया। भोज का खाना खाने के बाद एक के बाद एक सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। फूड प्वाइजनिंग के शिकार

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में शादी समारोह के दौरान भोज खाना सैकड़ों लोगों को भारी पड़ गया। भोज का खाना खाने के बाद एक के बाद एक सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 100 से अधिक लोगों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बीमार हुए लोगों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना मधेपुरा के पथराहा गांव स्थित वार्ड संख्या चार की है। बीमार लोगों की संख्या इतनी अधिक थी कि अस्पताल में बेड कम पड़ गए।


बताया जा रहा है कि पथराहा गांव के वार्ड संख्या चार में शैलेंद्र यादव की बेटी की बारात आई थी। शादी में करीब दो हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। प्रीति भोज में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी उल्टी और दस्त के बाद बेहोश होने लगे।इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।


आनन-फानन में सभी पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। फिलहाल सभी का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। किस कारण से फूड प्वाइजनिंग हुई फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता