ब्रेकिंग
JDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसला

बिहार से बड़ी खबर: पुल से नदी में गिरी CRPF जवानों की गाड़ी, हादसे में 4 सैनिक गंभीर रूप से घायल

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। देर रात सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिर

बिहार से बड़ी खबर: पुल से नदी में गिरी CRPF जवानों की गाड़ी, हादसे में 4 सैनिक गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। देर रात सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात सीआरपीएफ के 215 बटालियन के जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए। गाड़ी में मौजूद सहयोगी जवानों सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर दिया गया है।


सभी घायल जवान हमलयपुर स्थित जमुई पुलिस लाइन के हैं। घायल जवानों में सिटी यलमो, अनिश सिंह, संतोष यादव और सुबू राज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक जवान को छोड़ने के लिए सभी जवान चकाई जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ जवानों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई, जिसमें चार जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जवानों को PMCH भेजने की व्यवस्था की।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता