ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार सरकार ने निकाली बंपर बहाली, इस विभाग में 3800 लोगों को मिलेगा रोजगार

PATNA : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने बड़ा एलान किया है जिसके तहत मार्च में 3800 राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी. इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां शुर

बिहार सरकार ने निकाली बंपर बहाली, इस विभाग में 3800 लोगों को मिलेगा रोजगार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने बड़ा एलान किया है जिसके तहत मार्च में 3800 राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी. इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी गई है. जिन नए लोगों की बहाली होगी, उनको पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और बाद में उनको हलकी जिम्मेदारी दी जाएगी. नए कर्मचारी तकनीकी रूप में निपुण होंगे. 


रामसूरत राय ने आह भूमि सुधार की प्रमंडलीय बैठक में इस बात का एलान किया है. मंत्री ने कहा कि अभी विभाग में अभी संसाधनों की कमी है जिस वजह से दाखिल-ख़ारिज समेत भूमि संबंधी काम की प्रक्रिया काफी धीमी है. इसके साथ ही विभाग में कार्यरत कर्मी भी पूरी तरह निपुण नहीं हैं. 


मंत्री रामसूरत राय ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज के दौरान आवेदन रिजेक्ट कर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत मिल रही है. इसमें सुधार के लिए डीएम व एडीएम स्तर के अधिकारी को खुद रिजेक्टेड आवेदन की जांच करने को कहा गया है. बेवजह आवेदन रिजेक्ट करने वाले कर्मियों व पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. सरकारी जमीन व सैरात पर अतिक्रमण के मामले मंत्री ने कहा कि रिविजन सर्वे का काम चल रहा है. यह सरकार की प्राथमिकता में से एक है. जल्द ही मुजफ्फरपुर समेत शेष 18 जिलों में सर्वे का काम शुरू होगा. इसके लिए तैयारी चल रही है.


वहीं जमीन का निबंधन और जमाबंदी कैथी भाषा में होने से कंप्यूटर में डिजिटल इंट्री करने में आ रही परेशानी के सवाल पर कहा कि इसके लिए एक्सपर्ट रखने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले मंत्री ने मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली व शिवहर जिले के भूमि संबंधित मामलों की समीक्षा की. इसमें भूमि विवाद, दखल देहानी, राजस्व की समीक्षा, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन म्यूटेशन आदि शामिल थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें