ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : सरकार की सख्ती के बाद भी नहीं चेत रहे शराब माफिया, हर दिन हो रही सैकड़ों गिरफ्तारी

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद कई बार संशोधन किये गये. लेकिन, शराब तस्करी के मामले कम नहीं हो रहे हैं. पिछले आठ माह में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों की ग

बिहार : सरकार की सख्ती के बाद भी नहीं चेत रहे शराब माफिया, हर दिन हो रही सैकड़ों गिरफ्तारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद कई बार संशोधन किये गये. लेकिन, शराब तस्करी के मामले कम नहीं हो रहे हैं. पिछले आठ माह में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी के आंकड़ों में करीब सात गुणा वृद्धि हुई है. नवंबर में मुख्यमंत्री की समीक्षा के समय मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग हर दिन औसत 24 लोगों को गिरफ्तार करता था, जो इस साल जून में बढ़कर 162 तक पहुंच गया है. 


मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग से जानकारी दी गई है कि अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए पटना में पांच अनुमंडल में बांटकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पांचों टीम प्रखंडवार कार्रवाई कर रही है. हर दिन इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है. साथ ही पटना के आसपास के इलाके छपरा, वैशाली और भोजपुर में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है. 


उत्पाद आयुक्त ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे तक जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें पटना जिले में 200 सिपाही एवं पदाधिकारियों की टीम ने 14 जगहों पर छापेमारी की. इसमें कुल 28 हजार किलो जावा महुआ एवं 1850 लीटर चुलाई शराब को जब्त कर विनष्ट किया गया. इस दौरान 45 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिसमें 38 शराब बेचने और सात पीने वाले थे. 

टैग्स