ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार सरकार का बड़ा फैसला : जल्द ही स्कूलों में 6020 पदों पर होगी PT टीचर की भर्ती, तैयारी शुरू

PATNA : बिहार के मिडिल स्कूलों में जल्द ही अब पीटी टीचरों की बहाली शुरू होने वाली है। राज्य में 6020 पदों पर पीटी टीचरों की बहाली होगी। इसको लेकर सभी जिलों से खाली पड़ें सीटों की लि

बिहार सरकार का बड़ा फैसला : जल्द ही स्कूलों में 6020 पदों पर होगी PT टीचर की भर्ती, तैयारी शुरू
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मिडिल स्कूलों में जल्द ही अब पीटी टीचरों की बहाली शुरू होने वाली है। राज्य में 6020 पदों पर पीटी टीचरों की बहाली होगी। इसको लेकर सभी जिलों से खाली पड़ें सीटों की लिस्ट मांगी है। इस लिस्ट के आ जाने आने के बाद जल्द ही वैकेंसी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह वैकेंसी शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों के पदों पर होगी। 


दरअसल, बिहार सरकार ने राज्य के सभी मिडिल स्कूलों में पीटी टीचरों की बहाली को लेकर काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य के अंदर पिछले दिनों  ही इसके लिए 8386 पदों के लिए चयन प्रक्रिया में 3500 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये थे। लेकिन इनमें मात्र 2366 की ही नियुक्ति हो सकी थी। 1134 अभ्यर्थी शेष रह गए थे। अब इस बहाली प्रक्रिया में इन लोगों को मौका दिया जाएगा। इससे पहले की बहाली में राज्य के सीमावर्ती जिलों में तो शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति हो गयी, लेकिन बड़ी संख्या में जिलों में यह पद रिक्त ही रह गया। जिसके बाद अब सरकार नए सिरे से शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति की योजना पर काम कर रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, पिछले दिनों प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर सभी जिलों में रिक्त पदों की तलाश शुरू की और ऐसे 6020 पदों की जानकारी निकल कर सामने आई। इनमें 13 अलग -अलग पदों की पहचान की गई। इसी के तहत राज्य के मिडिल स्कूलों में शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक (पीटी टीचर )के पद पर बहाली लेने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। 


बताया जा रहा है कि, इसको लेकर पूर्वी चंपारण में 344 पद खाली है। इसके आलावा  मुजफ्फरपुर में 291 पद, गया में 255, मधुबनी में 240, समस्तीपुर में 232, वैशाली में 226,सीतामढ़ी में 221, पटना में 219,सारण में 218 ,दरभंगा में 215, पूर्णिया में 205 पद खाली पड़ें हुए हैं। अब इसके अलावा अन्य जिलों में भी खाली पड़े पदों की भी जानकारी ली गई है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य सरकार और शिक्षा विभाग लगातार टीचरों की भर्ती को लेकर काम कर रही है। पिछले दिनों ही शिक्षा मंत्री ने बयान देते हुए कहा था कि यह साल रोजगार का साल रहने वाला है। इसी को लेकर अब राज्य ने यह फैसला किया है कि शिक्षा विभाग में जल्द ही टीचरों के खाली पड़े पदों पर बहाली होगी।