ब्रेकिंग
पूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेपूर्णिया में रोजगार मेले का भव्य आयोजन, पप्पू यादव ने किया 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावाबिहार में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को लोगों ने बचाया; 2 की तलाश जारीनो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

बिहार: भीषण सड़क हादसे में महिला दारोगा समेत दो की मौत, कार पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक

GOPALGANJ: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में एक महिला दारोगा समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक महिला दारोगा की कार पर पलट गया, जिसमें दबकर दारोगा और उनके ड्राइव

बिहार: भीषण सड़क हादसे में महिला दारोगा समेत दो की मौत, कार पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में एक महिला दारोगा समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक महिला दारोगा की कार पर पलट गया, जिसमें दबकर दारोगा और उनके ड्राइवर की जान चली गई। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के फुटानीगंज के पास एनएच पर हुई है।


हादसे की शिकार हुई महिला दारोगा की पहचान बेगूसराय के नीमा चांदपुरा के परना गांव निवासी सतिभा कुमारी और उनके ड्राइवर सिधवलिया के ब्रह्मपुरवा शेर निवासी मंजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतिभा सिधवलिया थाना में महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज हैं और अपनी निजी कार से कोर्ट जा रही थीं।


इसी दौरान सदौवा गांव में एक इंटर कॉलेज के पस सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दारोगा की कार पर पलट गया। जिससे कार में दबकर दारोगा और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमें में शोक की लहर है।