ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिहार: घूमने जा रहे थे बाइक सवार दो दोस्त, भीषण सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह ह

बिहार: घूमने जा रहे थे बाइक सवार दो दोस्त, भीषण सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक युवक की पहचान बीड़ी रणपाल निवासी राजाराम चौधरी के 16 वर्षीय बेटे नवनीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवनीत अपने दोस्त के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसससे नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई।


स्थानीय लोगों ने नवनीत और उसके दोस्त को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता