ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

बिहार : बर्थडे पार्टी में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, पानी से भरे गड्ढ़े में पलटी कार

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी

 बिहार :  बर्थडे पार्टी में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, पानी से भरे गड्ढ़े में पलटी कार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। इनलोगों की कार पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नूरहाता बांग्ला फील्ड में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये लोग एक कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ़्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और गड्डे में पलट गई। जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि, नूरहाता बांग्ला फील्ड में कार में सवार होकर तीन युवक बर्थडे पार्टी में जा रहे थे, तभी कार पानी से भरे गड्ढ़े में पलट गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।