ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार : सड़क हादसे में दो युवक की मौत, तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी क

बिहार : सड़क हादसे में दो युवक की मौत, तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर-महनार मुख मार्ग पर आजमपुर रोहनी चौक के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों युयक अपने किसी जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर महनार की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर  मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना के मृत युवकों युवक की पहचान मो.असगर देसरी प्रखंड के उफरौल वार्ड नंबर सात के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक की पहचान  विकास कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों महनार की तरफ जा रहे थे तभी इनके साथ सड़क दुर्घटना में इनकी मौत हो गई। इसके बाद आस - पास के लोगों ने इस घटना के बारें में नजदीकी थाने को सुचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।