ब्रेकिंग
JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा✦पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦JDU की बड़ी घोषणा: अब नीतीश कुमार के नाम पर होंगे पार्टी के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान✦Bihar News : पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी! जमीन हेराफेरी केस में CO पर पुलिस का शिकंजा✦पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर

Bihar Road Accident: बिहार के गया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइक से बोधगया की ओर से लौट रहे थे, तभी गया एयरपोर्ट के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना अगले दिन सुबह डायल 112 की टीम ने परिजनों...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: गया में सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई. दोनों बाइक से बोधगया की ओर से लौट रहे थे, तभी गया एयरपोर्ट के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा रात में हुआ, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह मिली. डायल 112 की पुलिस टीम ने फोन कर परिवार को दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया.


मृतकों की पहचान बिमलेश (28) और रॉकी रॉय (25) के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से गया जिले के परैया प्रखंड स्थित बड़ेला गांव के रहने वाले थे. गया शहर के हनुमान नगर के पास भी उनका घर बताया जा रहा है. हादसे में दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजन अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों के शव मिले.


रात में हुआ हादसा, सुबह मिली जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, बिमलेश और रॉकी बाइक से बोधगया की ओर से लौट रहे थे. इसी दौरान गया एयरपोर्ट के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा किस वजह से हुआ और बाइक कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.


मृतकों के दोस्त धीरज कुमार ने बताया कि रात में दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद सुबह डायल 112 की पुलिस टीम ने हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. वहां दोनों की मौत हो चुकी थी.


धीरज कुमार ने हादसे को लेकर आशंका जताई कि अगर दुर्घटना के बाद दोनों को समय पर मदद मिल जाती और अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी. हालांकि, हादसे के बाद दोनों को कितनी देर तक मदद नहीं मिली और उन्हें अस्पताल कब पहुंचाया गया, इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.


घटना के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. चाचा-भतीजे की एक साथ मौत से बड़ेला गांव और परिवार में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.