ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में भीषण सड़क हादसा: पढ़ाई करने शहर जा रहे बाइक सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर-छपरा एनएच-722 पर बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। पढ़ाई के लिए शहर जा रहे 19 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-722) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की जान चली गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के आरा मील के समीप की है, जहाँ बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


पढ़ाई के कार्य से जा रहा था शहर

मृतक की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के वासदेवा गांव निवासी चंद्रशेखर साह के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सौरभ सोमवार को अपनी बाइक से पढ़ाई के कुछ कार्य के लिए मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह करजा थाना अंतर्गत आरा मील के पास पहुँचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।


चालक बालू लदे ट्रक छोड़कर हुआ फरार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना करजा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को सड़क से हटवाया।


करजा थाना के अपर थानेदार ने की पुष्टि

मामले में पूछे जाने पर करजा थाना के अपर थानेदार कृष्ण कांत मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


मौत के गांव में पसरा मातम

सौरभ की मौत की खबर जैसे ही वासदेवा गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। 19 साल के होनहार बेटे की अचानक मौत से पिता चंद्रशेखर साह और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अनियंत्रित ट्रकों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता