ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती: विजय सिन्हा ने रोका वेतन, CO-RO से गाड़ी और चाबी लौटाने का निर्देश

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों और अंचलाधिकारियों का वेतन रोका गया। मंत्री विजय सिन्हा ने सरकारी गाड़ी और ऑफिस की चाबी वापस करने को कहा है।

bihar
सरकार का सख्त रुख
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में हड़ताल पर गए अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सख्त कदम उठाए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नो वर्क-नो पे लागू करने का निर्देश देते हुए सभी हड़ताली कर्मियों से सरकारी गाड़ी, ऑफिस की चाबी और डोंगल लौटाने को कहा है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह भी कहा है कि हड़ताल खत्म होने तक अंचल कार्यालयों के कामकाज को चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में जमीन से संबंधित कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए BDO या DCLR को RO का प्रभार दिया जाएगा। अनुपस्थित रहने वाले दिनों का वेतन हड़ताली कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।


बता दें कि सोमवार देर शाम हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखी। विजय सिन्हा ने आश्वासन दिया कि किसी अधिकारी के साथ अन्याय नहीं होगा और तुरंत प्रभाव से तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित करने का निर्देश दिया, जो पूरे मामले की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपेगी। 


वार्ता के बाद डिप्टी सीएम ने हड़ताल समाप्त होने का दावा किया, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल पूरी तरह खत्म नहीं होगी। दरअसल राज्य सरकार ने अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी का पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इससे मौजूदा CO और RO को आशंका है कि उनके प्रमोशन और अन्य लाभ प्रभावित होंगे। इसी कारण राजस्व कर्मियों और पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था।