ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

बिहार : रात में छापेमारी करने पहंची पुलिस तो नाराज हुए ग्रामीण, तीर - धनुष के साथ किया थाने का घेराव, गाड़ी को भी खदेड़ा

JAMUI : बिहार में शराबबंदी कानून है। राज्य में कहीं भी शराब पीने या उससे जुड़े कारोबार करने पर सख्त पावंदी है। इसको लेकर राज्य सरकार के तरफ से एक अलग पुलिस बल की तैयार की गई है। इस

बिहार : रात में छापेमारी करने पहंची पुलिस तो नाराज हुए ग्रामीण,  तीर - धनुष के साथ किया थाने का घेराव, गाड़ी को भी खदेड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में शराबबंदी कानून है। राज्य में कहीं भी शराब पीने या उससे जुड़े कारोबार करने पर सख्त पावंदी है। इसको लेकर राज्य सरकार के तरफ से एक अलग पुलिस बल की तैयार की गई है। इस पुलिस द्वारा पिछले महीनों से छापेमारी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां थाना के पास ही पुलिस गाड़ी को खदेड़ दिया गया और फिर मात्रा में उपस्थित लोगों ने घेराव भी कर दिया। 


दरअसल, बरहट थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में रहने वाले दर्जनों आदिवासी महिलाएं पुरुष और बच्चों ने पारंपरिक हथियार के साथ ढोल नगाड़े के साथ अचानक बरहट थाना पहुंच गए। इसके बाद ये एलपीजी थाना का घेराव कर जमकर हंगामा करने लगे। थाना का घेराव कर रहे आदिवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बरहट थाना के एसआई हीरालाल यादव गश्ती कर जैसे थी थाना परिसर में पहुंचे तो लाठी -डंडे एवं पत्थर से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। गनीमत थी कि, गश्ती दल के ड्राइवर भीड़ को देख खतरे को भांप लिया और पहले अपनी गाड़ी रोक बैक मे ही काफी दूर निकला और फिर भाग खड़ा हुआ।


बताया जा रहा है कि, शराब धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद पुलिस और जिला पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी को लेकर उत्पाद पुलिस ने बरहट थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित धोबनी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने कई घरों में तलाशी भी ली। अब इसी बात को लेकर आदिवासी समाज के ग्रामीण नाराज हो गए और थाने का घेराव कर दिया। 


वहीं, इस पुरे मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, छापेमारी के दौरान पुलिस स्थानीय आदिवासी महिलाओं पुरुष के साथ भी मारपीट की गई। विनीता कुमारी, संजय मुरमुर, फुलमनी देवी, मदन मुर्मू घायल हो गए। विनीता दो माह की गर्भवती हैं जिस कारण उसको परेशानी उठानी पड़ी।  जिसके बाद महिला के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की सूचना मिलते ही आदिवासी समाज के लोगों ने आपस में विचार विमर्श कर बरहट थाना का घेराव करने की बात कही। 


इधर, घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार मौके पर पहुंचकर आक्रोशित आदिवासियों को हर संभव मदद दिलाने की बात कही। साथ ही पुलिसकर्मी की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सभी अपने घर चले गए।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता