ब्रेकिंग
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस की निकली अंतिम यात्रा, BJP बोली- कांग्रेस के नेता खुद दूसरी पार्टी में पलायन करने के मूड में हैं

Bihar Politics: भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा को बताया फ्लॉप शो। कहा – कांग्रेस की बिहार में यह अंतिम यात्रा है, इससे भाजपा और मजबूत होगी, कांग्रेस अब खुद बेरोजगार हो चुकी है।

Bihar Politics, BJP on Congress Yatra, पलायन रोको यात्रा फ्लॉप, प्रभाकर मिश्र बयान, Bihar Congress Final Yatra, Congress Vs BJP Bihar, पलायन रोको नौकरी दो यात्रा, बिहार राजनीति खबर, कांग्रेस असफल यात्
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा के  प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा पर जमकर तंज कसते  हुए कहा कि मृत हो चुकी कांग्रेस की बिहार में यह अंतिम यात्रा है। इस यात्रा के बाद कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा। 

उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस की अंतिम यात्रा भी पूरी तरह फ्लॉप हो गयी। इस यात्रा में कहीं जनभागीदारी नहीं दिखी। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ही इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस किसके पलायन की बात कर रही है, कांग्रेस के नेता तो खुद दूसरी पार्टी में पलायन करने के लिए मौके की तलाश कर रहे हैं। इस यात्रा से कांग्रेस के नेताओं का पलायन रूकने वाला नहीं है। कांग्रेस ने जहां भी यात्रा निकाली, वहां भाजपा और मजबूत हुई है। कांग्रेस की यात्रा से कमल खिलने की स्थितियां और अनुकूल हो जाती हैं। श्री मिश्र ने कहा कि असल में कांग्रेस बेरोजगार हो चुकी है। इसलिए खुद अपने लिए रोजगार की तलाश कर रही है। लेकिन, बिहार में कांग्रेस को रोजगार नहीं मिलनेवाला। कांग्रेस के निशाने पर राजद है। कांग्रेस राजद के सामने ही ताल ठोंक सकती है, भाजपा के सामने कांग्रेस की कोई औकात नहीं है। 

प्रभाकर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा विशुद्ध स्वार्थ की यात्रा है। बिहार के लोग इस यात्रा का निहितार्थ समझ चुके हैं। इसलिए राजधानी पटना में भी कांग्रेस की यात्रा फ्लॉप रही। धरना-प्रदर्शन के बहाने कांग्रेस ने असमाजिक तत्वों से राजधानी में उपद्रव कराने की घिनौनी कोशिश की। ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।