ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार पुलिस को डॉक्टरों ने सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से किया इंकार, बोले... मुंबई पुलिस से करें संपर्क

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइ केस की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की एसआईटी टीम को परेशान किया जा रहा है. जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा है. जब टीम ने आरएन कूपर म्युनि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइ केस की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की एसआईटी टीम को परेशान किया जा रहा है. जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा है. जब टीम ने आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टरों ने रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. यही नहीं कहा कि आपको जो बात करनी है आप मुंबई पुलिस से करें. हमने रिपोर्ट मुंबई पुलिस को दे दी है.  

मुंबई पुलिस नहीं कर रही सहयोग

केस की जांच करने पहुंची टीम को मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है. जिससे बिहार पुलिस की टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह सब कुछ मुंबई पुलिस के इशारे पर किया जा रहा है. मुंबई पुलिस नहीं चाहती है कि कोई कागजात बिहार पुलिस को मिले और यह कार्रवाई आगे बढ़ें. 

सहयोग करने के लिए लिखा लेटर

बताया जा रहा है कि पटना पुलिस ने मुंबई के डीसीपी को इस केस की जांच में सहयोग करने को लेकर लेटर लिखा है. लेटर में पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट की मांग के साथ-साथ कई बातों को लेकर आग्रह किया गया है. 

कल बिहार पुलिस को कैदी वाहन में ले गए.

मुंबई में बिहार पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने कल शर्मनाक हरकत की. बिहार पुलिस के अधिकारियों के कमर में हाथ लगाकर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई. मुंबई पुलिस ने इनको किसी गाड़ी में बिठाना भी मुनासिब नहीं समझा बल्कि कैदी वाहन में बिठाकर अपने साथ ले गए. हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि आगे मुंबई पुलिस ने बिहार के अधिकारियों के साथ क्या कर रही है.