ब्रेकिंग
DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्ट

Bihar Police Constable Recruitment: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने निकाली बंपर वेकेंसी, सिपाही के 19838 पदों पर होगी बहाली

Bihar Police Constable Recruitment: बिहार सरकार ने होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। बिहार पुलिस सिपाही के 19838 पदों पर वेकेंसी निकली है।

Bihar Police Constable Recruitment
चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने निकाली बंपर वेकेंसी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Police Constable Recruitment: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला है। बिहार पुलिस में सिपाही के लिए फिर से बहाली होने जा रही है। मंगलवार (11 मार्च, 2025) को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गई है। बताया गया कि 19,838 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा होगी।


आज (11 मार्च, 2025) केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा। 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में सिपाही पदों के लिए बड़ी बहाली का एलान किया है। पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बहाली की जानकारी दी। कुल 19,838 सिपाही पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें महिलाओं के लिए 6,017 पद आरक्षित हैं।


आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर चयनित किया जाएगा।


यह भर्ती राज्य पुलिस बल में रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी और पुलिस सेवा में करियर बनाने की इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता