ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

TERRORIST IN BIHAR : राहुल और तेजस्वी की यात्रा के बीच बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 आतंकी

TERRORIST IN BIHAR : बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुस गए हैं। जिससे पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है।

TERRORIST IN BIHAR
TERRORIST IN BIHAR
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

TERRORIST IN BIHAR :  बिहार को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बीच बिहार में आतंकवादी मूवमेंट तेज हो गया है। बिहार के अंदर आतंकवादियों की एंट्री होने की खबर है। जिसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक नेपाल के रास्ते बिहार में पाकिस्तान के तीन आतंकवादी घुसे हैं। ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं।


पुलिस मुख्यालय के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके  मुताबिक ''नेपाल के रास्ते बिहार में पाकिस्तान के तीन आतंकवादी घुसे हैं।इनमें एक आतंकी का नाम हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी है। दूसरा आदिल हुसैन है, जो उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है, जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है''। 


बताया जा रहा है कि, बिहार की नेपाल से सटी सीमा काफी लंबी और संवेदनशील मानी जाती है, इसलिए आतंकी गतिविधियों के लिए इसका इस्तेमाल पहले भी किया जाता रहा है। वहीं पूरे बॉर्डर इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है और SSB के जवानों को भी अलर्ट किया गया है। ये तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंच गए थे वहां से पिछले सप्ताह बिहार में घुसे है।



इधर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है। आतंकियों की संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियां स्थानीय स्तर पर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।