ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

सिपाही की परीक्षा में पकड़े गए चोर, नकल करते 16 कैंडिडेट्स धराये

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में 16 नकलचियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये सभी मुन्ना भाई नकल कर रहे थे. जिनको पुलिस न

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में 16 नकलचियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये सभी मुन्ना भाई नकल कर रहे थे. जिनको पुलिस ने पकड़ा है. बिहार पुलिस की परीक्षा आज सूबे के कुल 448 केंद्रों पर हो रही है. इसको लेकर सभी केंद्रों पर धारा-144 लागू कर दी गई है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी तैयारी की गई है. इस परीक्षा में तकरीबन 6 लाख कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं.


नालंदा में काफी सख्ती से परीक्षा ली जा रही थी. इसी क्रम में चोरी करते हुए एक दर्जन से अधिक कैंडिडेट्स को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने 16 लड़कों को नक़ल करते हुए पकड़ा है. बता दें कि एग्जाम को लेकर काफी तैयारियां की गई हैं. अभ्यर्थियों की बड़ी तादाद को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों के ईद-गिर्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.


सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अलावा बस स्टैंड के आसपास भी एक्स्ट्रा फोर्स तैनात किये गए हैं. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्त्ती) ने पहले ही अभ्यर्थियों को आखिरी क्षणों में सेंटर पर पहुंचने की अफरा-तफरी से बचने की सलाह दी है. इस दौरान रेंज आईजी-डीआईजी के अलावा एसपी को कई दिशा-निर्देश दिये गए. सिपाही के 11880 पदों के लिए पहली लिखित परीक्षा 12 जनवरी को हुई थी. दूसरे चरण की 20 जनवरी की परीक्षा स्थागित कर दी गई थी.


सिपाही भर्ती के लिए पटना में कुल 37 एग्जाम सेंटर्स बनाये गए हैं. परीक्षा केंद्र के दो सौ परिधि में फोटो स्टेट, प्रिंटर मशीनें एवं साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी. दो सीटिंग में परीक्षा ली जाएगी.  पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक हुई. दूसरी पाली दोपहर 2 बजे बजे से अपराह्न 4 बजे तक ली जाएगी. दर एसडीओ तनय सुल्तानिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी. धारा-144 को देखते हुए पांच या उससे अधिक लोगों को परीक्षा केंद्र पर एकत्रित होने की इजाजत नहीं है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता