ब्रेकिंग
Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी

बिहार : पिस्तौल की नोक पर फाइनेंस कंपनी से 10 लाख रुपए की लूट, CCTV में कैद हुए लुटेरे

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन ल

बिहार : पिस्तौल की नोक पर फाइनेंस कंपनी से 10 लाख रुपए की लूट, CCTV में कैद हुए लुटेरे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटिड के ऑफिस से करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ममाले की जांच में जूट गई है.


जानकारी के मुताबिक, घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के घोड़ासहन बाजार की है. यहां कई सालों से भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटिड के कार्यालय है. मंगलवार की सुबह अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को हथियार का भय दिखाया और तिजोरी में रखे रुपये को लूटकर फरार हो गये. हालांकि अपराधियों की अपराधियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की है.


बताया जा रहा है कि अपराधी दो की संख्या में थे. दोनों के हाथों में अत्याधुनिक हथियार थे. घटना के बारे में कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह दो आदमी जो नकाब पहने थे ब्रांच में अचानक पहुंचे और हथियार के बल पर 10 लाख 416 रुपये लूटकर भाग निकले. घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है.

टैग्स