ब्रेकिंग
रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार : पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम, जानिए फिर क्या हुआ

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी अपनी पति के अवैध संबंध से इस कदर परेशान हो गया कि अब उसने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। जिसके बाद इला

बिहार : पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम, जानिए फिर क्या हुआ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी अपनी पति के अवैध संबंध से इस कदर परेशान हो गया कि अब उसने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी मची हुई है। सभी लोगों के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि आखिकार ऐसी क्या वजह रही कि पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर यह कदम उठाया है। 


दरअसल, दानापुर -दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के आरा रेलवे स्टेशन के समीप अपने पति के अवैध संबंध से तंग आकर एक शादीशुदा महिला अपने तीन बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जिनका आरा के सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।


वहीं, इस घटना में मृतका की पहचान 38 वर्षीय गुड़िया देवी पति मनीष कुमार आरा के नवादा थानाक्षेत्र के गर्ल स्कूल के समीप की रहने वाली थी। वहीं, घटना में मृतका के 9 वर्षीय बेटे कौशिक कुमार का एक पैर कट गया। जिसे आरा सदर अस्पताल से गम्भीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है। घटना में घायल मृतका के अन्य दो बेटियों 12 वर्षीय ज्योति और 10 वर्षीय जया कुमारी को मामूली चोट आईं हैं। जिनका आरा के सदर अस्पताल में ही इलाज कराया जा रहा है। 


इधर, इस घटना के संदर्भ में ज्योति कुमारी ने बताया कि पापा पहले निजी ड्राइवर थे लेकिन कुछ महीनों से बेकार बैठे थे। पापा के किसी दूसरी औरत से बातचीत और संबंध के कारण अक्सर ही घर में लड़ाई झगड़ा होते रहता था। पापा अक्सर ही मां के साथ मारपीट भी करते रहते थे। आज सुबह भी घर में विवाद हुआ। उसके बाद मां हम तीनों भाई बहनों को जबरन लेकर घर से निकल गई और जैसे ही ट्रेन आई हम सभी को साथ में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। जिसमें मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छोटे भाई का एक पैर कट गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।