ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पानी भरे गड्ढे में कपड़ा धोने गई थी नानी और नतनी, डूबने से दोनों की हो गई मौत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. मंगलवार को पानी में डूबने से बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. पानी भरे गड्ढे में कपड़ा धोने के दौ

बिहार : पानी भरे गड्ढे में कपड़ा धोने गई थी नानी और नतनी, डूबने से दोनों की हो गई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. मंगलवार को पानी में डूबने से बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. पानी भरे गड्ढे में कपड़ा धोने के दौरान ये हादसा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में मातम पसर गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अंगारघाट थाने की पुलिस को दी.


जानकारी के मुताबिक, घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र की डढ़िया मुरियारो पंचायत की है, जहां पानी में डूबने से बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान वार्ड संख्या चार निवासी झींगुर बैठा की पत्नी इमामन खातून (55 वर्ष) और उसकी नतिनी वासुदेवपुर निवासी मो. सुलेमान की पुत्री नसीमा खातून (13 वर्ष) के रूप में हुई है. पीड़ित परिवार पेशे से कपड़ा धोने का काम करता है. हर दिन की तरह आज भी नानी के साथ उसकी नातिन भी कपड़ा धोने गई थी. इसी दौरान ये हादसा हुआ. 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कपड़ा धोने के दौरान नसीमा का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी. उसकी चीख सुनकर उसकी नानी उसे बचाने के लिए गई और दोनों एक साथ गहरे पानी में जाकर डूब गईं. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका. 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अंगारघाट थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्या ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है. आवेदन मिलेगा तो आगे जांच की जाएगी. हालांकि पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की स्थिति में आपदा के तहत मिलने वाले मुआवजे का भुगतान संभव नहीं हो सकेगा.

टैग्स