ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

बिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ

Bihar News: बिहार सरकार ने ग्राम पंचायतों के समग्र विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हर माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाने का निर्णय लिया है। 28 जून को राज्य की सभी पंचायतों में इसका आयोजन होगा।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने ग्राम पंचायतों के सतत एवं समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 28 जून को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा।


इस कार्यक्रम का राज्यस्तरीय उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर जिले की एक चयनित ग्राम पंचायत से करेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


सरकार के अनुसार पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम सभा के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं और अन्य हितधारकों के बीच संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।


राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और संबंधित सचिवों को अपने-अपने आवंटित जिले की किसी एक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इससे विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सकेगा तथा पंचायतों को अधिक सशक्त और जवाबदेह बनाने में मदद मिलेगी।


सरकार का मानना है कि पंचायत विकास दिवस के नियमित आयोजन से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को नई मजबूती मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता