ब्रेकिंग
समय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानूनबिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधाबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानूनबिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधाबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशन

बिहार निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एक्शन में पुलिस, हिस्ट्रीशीटर्स पर कसेगी नकेल

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पटना के दानापुर में प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टी

बिहार निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एक्शन में पुलिस, हिस्ट्रीशीटर्स पर कसेगी नकेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पटना के दानापुर में प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम ने अपनी कमर कस ली है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दागियों की सूची तैयार की है।


दानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अबतक 200 लोगों को चिन्हित किया है, जो चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते हैं। सभी चिन्हित लोगों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई के लिए पुलिस ने प्रस्ताव भेजा है। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के 10 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। टॉप 10 अपराधियों में शामिल अजीत कुमार उर्फ बउआ बगेरिया, शुभम उर्फ चड्डा, दारा राय, अमन कुमार, सुमित कुमार, सतोष उर्फ बकरिया, राहुल कुमार, विवेक कुमार उर्फ ब्रेक राय, छोटका सन्निया उर्फ सन्नी पासवान, पांडे उर्फ दिलीप उर्फ संजय साह के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट के तरह कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है।


इसके साथ ही पुलिस ने रूपसपुर थाना क्षेत्र के 55 लोगों को चिन्हित किया है, जिनके खिलाफ 107 की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सीसीए लगाने का प्रस्ताव है। वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए 180 लोगों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार से कार्रवाई का आदेश मिलते ही पुलिस इनके खिलाफ एक्शन लेगी।