ब्रेकिंग
बिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनी

Bihar News: ऑनलाइन गेमिंग की ऐसी लत..युवक पर चढ़ा 2 करोड़ का कर्ज, तनाव में की खुदकुशी

Bihar News: बिहार के बांका में ऑनलाइन गेमिंग की लत में एक युवक पर 2 करोड़ का कर्ज हो गया। जिसके बाद तनाव में उसने खुदकुशी कर ली।

Bihar News
ऑनलाइन गेमिंग के कारण सुसाइड
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में पड़कर आजकल के कुछ युवाओं की जिंदगी बर्बाद होती जा रही है। पुलिस और सरकार की ओर से लगातार इसे लेकर जागरुकता फैलाई जाती है, लेकिन युवा मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसा हीं मामला सामने आया है बिहार के बांका से, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत में युवक पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया। जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।


ऑनलाइन गेम खेलकर करोड़पति बनने का सपना देख रहे युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शहर के विजयनगर मुहल्ले की है। मृतक की पहचान बांका शहर के विजयनगर मुहल्ले निवासी सुशांत(38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसपर कर्ज का दबाव इतना बढ़ गया था कि उसने मंगलवार देर शाम अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मौके से एक नोट मिला है, जिसमें ऑनलाइन गेम और कर्ज का जिक्र किया  गया है।


मृतक सुशांत पहले दूसरे राज्य में रहता था। 2021 में लॉकडाउन के दौरान बिहार के बांका आया था। एक दुकानदार के जरिए उसे ड्रीम 11 और कैसीनो की लत लग गई। गेम खेलने के दौरान उसकी आईडी से लगातार नुकसान हो रहा था। कभी-कभी वह जीतता भी था, लेकिन नुकसान की रकम बढ़ती चली गई। कर्ज की रकम दो करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। जिसके बाद तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता