ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

Bihar News: अचानक भरभराकर गिर गई घर की छत, हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Bihar News: जमुई की इस घटना ने स्थानीय लोगों के ह्रदय को चीरकर रख दिया. जिसने भी इसके बारे में सुना वह रो पड़ा, अगर समय रहते संजय को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल जाता तो आज यह घटना न घटती.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के ढोढरी पंचायत स्थित निमारे गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है, सोमवार की सुबह मकान की छत गिर जाने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति बुरी तरह से घायल हो गया है. पत्नी का नाम रूबी देवी बताया जाता है जिसकी उम्र 28 वर्ष बतलाई जाती है, जबकि पति संजय मंडल की उम्र करीब 30 वर्ष है. 


जानकारी के अनुसार यह मकान कच्चा था, इसके छत पर लगी लकड़ी की कड़ी टूट कर गिर गई थी. जिसके बाद छत और दीवार एक साथ भरभरा गए और यह दुखद घटना घटी. मलबे से जैसे-तैसे दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाला गया. पत्नी की मौत तो मौक पर ही हो गई थी, वहीं पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद स्थिति की नाजुकता को देखते हुए संजय मंडल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. 


बताया जाता है कि संजय मंडल के तीन बच्चे हैं शिवराज, सुमित और शिवरानी, जिनके ऊपर से अब माँ का साया उठ चुका है और अब इनके पिता भी जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. जानकारी मिली है कि संजय मंडल को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है, जिसके कारण वह कच्चे मकान में रहने को मजबूर था. 


एक तरफ तीनों बच्चे माँ की लाश से लिपटकर रो रहे थे. जबकि दूसरी तरफ संजय के परिजन संजय को बचाने के लिए भागा-भागी कर रहे थे. इस मार्मिक दृश्य को जिसने भी देखा वह अपनी आँखों में आंसुओं को आने से रोक न सका. गनीमत रही कि इस हादसे के समय संजय के तीनों छोटे-छोटे बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे, वरना इस हादसे में और भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी.