ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

Bihar News: बिहार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी में उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा

Bihar News: छपरा-गोरखपुर रेलखंड के एकमा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस की एसी बोगी से अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। ब्रेक जाम की वजह से यह तकनीकी समस्या आई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

Bihar News
बड़ा रेल हादसा टला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: छपरा-गोरखपुर रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को लगभग 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सीतामढ़ी से आनंदविहार ट्रेमिनटल जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) जैसे ही एकमा स्टेशन पर पहुंची, अचानक AC बोगी से धुआं उठने लगा। यह दृश्य देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी-अपनी सीट छोड़कर प्लेटफॉर्म पर उतर गए। 


स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह हड़कंप में बदल गई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, दाउदपुर स्टेशन अधीक्षक ने एकमा स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार को फोन पर सूचित किया कि ट्रेन की दो बोगियों से धुआं निकलता दिखा है। 


इसके बाद एकमा स्टेशन पर पहले से ही टीम को सतर्क कर दिया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही B-2 कोच से धुआं निकलता देखा गया। स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी, जीआरपी और ट्रेन मैनेजर ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। इस बीच करीब 35 मिनट तक ट्रेन एकमा स्टेशन पर खड़ी रही।


स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बोगी में आग नहीं लगी थी, बल्कि ब्रेक जाम होने के कारण धुआं उठ रहा था। ब्रेक सिस्टम में प्लास्टिक और रबड़ के हिस्से घिसने से अधिक तापमान उत्पन्न हुआ, जिससे धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रेन को सुरक्षा जांच के बाद आगे रवाना किया गया।


इस घटना ने यात्रियों को डरा दिया। एक यात्री ने बताया कि जैसे ही किसी ने कहा कि AC कोच में आग लग गई है, हम सब तेजी से बाहर भागे। कुछ लोग अपने बच्चे और सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर दौड़ पड़े। कुछ समय तक लगा कि ट्रेन में बड़ा विस्फोट हो जाएगा। कई यात्रियों ने डर के कारण दोबारा ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया और आगे की यात्रा रद्द कर दी।


रेल प्रशासन की तत्परता और कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि ट्रेन चलते वक्त आग फैल जाती, तो कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं। फिलहाल रेलवे विभाग ने पूरे कोच की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता