ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

Bihar News: बिहार के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, बढ़िया सैलरी के साथ मिलेंगी कई अन्य सुविधाएं

Bihar News: बिहार के इस जिले में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, Sun Bright Man Power Solution में 25 ऑपरेटर/असेंबली पदों पर भर्ती। 15,200-19,500 सैलरी, PF, ESIC, कैंटीन, बस और ओवरटाइम की सुविधा। जानें क्या है पात्रता और जरुरी दस्तावेज।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला नियोजन विभाग, बिहार सरकार की पहल पर 8 जुलाई को शेखपुरा में एक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप शेखपुरा प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। निजी क्षेत्र की कंपनी Sun Bright Man Power Solution Pvt. Ltd. इस मेले में 25 ऑपरेटर/असेंबली पदों पर भर्ती करेगी। चयनित उम्मीदवारों को अहमदाबाद और सोनीपत में जॉइनिंग दी जाएगी।  


भर्ती का विवरण  

जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा रॉय ने बताया है कि इस रोजगार मेले में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए निम्नलिखित विवरण हैं:  

पद: ऑपरेटर/असेंबली (25 रिक्तियाँ)  

पात्रता: 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, या ग्रेजुएट  

आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष  

वेतन: 15,200 से 19,500 रुपये प्रति माह  

अतिरिक्त सुविधाएँ: प्रोविडेंट फंड, कर्मचारी राज्य बीमा, कैंटीन, बस सुविधा और ओवरटाइम  


आवश्यक दस्तावेज  

आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:  

रिज्यूम  

सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल और फोटोकॉपी  

पासपोर्ट साइज फोटो  

आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र  

निवास प्रमाण पत्र  


उम्मीदवार ऑनलाइन भी www.ncs.gov.in पर जॉब कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शिखा रॉय ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर कैंप में उपस्थित हों और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएँ।