ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, दर्जनभर घायलपटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान बंद, 180 को नोटिसCM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जानबिहार में रफ्तार का कहर: दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, दर्जनभर घायलपटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान बंद, 180 को नोटिसCM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जान

Bihar News: सहरसा में देर रात DM-SP ने किया यह काम, सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद लोगों में मचा हड़कंप

Bihar News: सहरसा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का देर रात किया निरीक्षण। अतिक्रमण को बड़ी बाधा बताते हुए 15-20 दिनों में टेंडर पास करने और कार्रवाई का किया ऐलान..

Bihar News
सहरसा DM-SP
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सहरसा में लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अचानक निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सड़क किनारे कई दुकानदारों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण निर्माण कार्य में बड़ी बाधा बना हुआ है।


जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि अगले 15 से 20 दिनों में रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर पास कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गति देने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अतिक्रमण हटाने में सहयोग नहीं मिला। रात में निरीक्षण के सवाल पर DM ने बताया कि गुरुवार को पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद शाम को अधिकारी दोबारा स्थल का निरीक्षण करेंगे।


स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया, लेकिन कुछ ने आशंका जताई कि यह मुद्दा चुनावी राजनीति तक सीमित न रह जाए। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहर को जाम और आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमण कितनी जल्दी हटता है और निर्माण कार्य कब शुरू होता है।


रिपोर्टर: रितेश