ब्रेकिंग
बिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंकDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?बिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंकDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?

Bihar News: होली पर है जाम छलकाने की तैयारी...तो हो जाईए सावधान! दारू पीना पड़ेगा महंगा..बिहार DGP ने जारी किया ऑर्डर

Bihar News: अगर आप भी होली के मौके पर जाम छलकाने की तैयारी में हैं, तो सावधान हो जाईए। बिहार के डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

Bihar News
होली पर जाम छलकाना पड़ेगा महंगा
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार में होली के मौके पर दारू पीना और बेचना दोनों महंगा पड़ेगा। बिहार के डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में शराबियों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है। डीजीपी ने साफ-साफ कहा है कि बिहार में शराब पीने वाले और बेचने वाले दोनों पर कड़ा एक्शन होगा। डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश में हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती करने के निर्देश दिये गये हैं।


बिहार पुलिस मुख्यालय ने होली को लेकर सभी जिलों को अलर्ट करते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती की गई है। डीजीपी विनय कुमार ने भी आम लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील की है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी और पुलिस अधिकारियों को ऑर्डर देते हुए कहा कि हर चौक-चौराहे पर शराबियों पर नजर रखें। शराब पीने वाले और बेचने वाले दोनों के खिलाफ सख्त एक्शन लें। डीजीपी ने कहा कि उत्पात मचाने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई करें।


पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद होली को लेकर सभी जिलों में शांति समिति की बैठक भी शुरू हो गई है। इसके अलावा सभी जिलों और थाना पुलिस को संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। शराबबंदी का भी सख्ती से अनुपालन कराने को कहा गया है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि होली को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी पर रोक का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता