ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

Bihar News: 750 फाइलें और कंप्यूटर लेकर भागने वाली पटना की पूर्व DCLR पर गिरी गाज, सरकार ने ले लिया यह बड़ा एक्शन

PATNA: ट्रांसफर होने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की फाइलें और कंप्यूटर लेकर फरार होने वाली पटना सदर की पूर्व डीसीएलआर के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है। बैक डेट म

Bihar News: 750 फाइलें और कंप्यूटर लेकर भागने वाली पटना की पूर्व DCLR पर गिरी गाज, सरकार ने ले लिया यह बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ट्रांसफर होने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की फाइलें और कंप्यूटर लेकर फरार होने वाली पटना सदर की पूर्व डीसीएलआर के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है। बैक डेट में फाइलों का निपटरा करने वाली महिला अधिकारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सस्पेंड करने की सिफारिश कर दी है। इसके साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गई है।


दरअसल, पटना सदर की डीसीएलआर मैत्री सिंह के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उनका तबादला कर दिया था। ट्रांसफर के बाद मैत्री सिंह जमीन विवाद से जुड़े मामलो की करीब साढ़े सात सौ सरकारी फाइलें और ऑफिस में लगा कंप्यूटर लेकर फरार हो गई थीं और बैक डेट में फाइलों का निपटारा कर आदेश पारित कर रही थीं।


मामला सामने आने के बाद पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एक जांच कमेटी का गठन किया था। इस जांच कमेटी ने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया था और मैत्री सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि मैत्री सिंह ने अपने स्थानांतरण के बाद भी लगभग 200 फाइलों का बैकडेट में निपटारा किया था। 


जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि डीसीएलआर कार्यालय में बिचौलियों के माध्यम से फाइलों का निपटारा किया जाता था। कमेटी ने पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह को इस मामले में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। कमेटी की सिफारिश को स्वीकार करते हुए विभाग ने मैत्री सिंह को सस्पेंड करने का अनुसंशा कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने महिला अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता