ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ

Bihar News: मुंगेर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खड़गपुर झील में नौका विहार, अनुमंडलीय अस्पताल में नई चिकित्सीय सेवाओं और कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया, जिससे पर्यटन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: प्राकृतिक संपदा, गरम जलधाराओं, घने जंगलों और समृद्ध जैव विविधताओं के लिए प्रसिद्धि मुंगेर जिले के खड़गपुर झील में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नौका विहार का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद सम्राट चौधरी ने कहा- खड़गपुर झील के विकास से जहां जिले को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी वहीं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के अवसर भी सुजित होंगे। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस दिशा में लगातार और योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर पहुंचे यहां उन्होंने अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का शुभारंभ किया तथा खड़गपुर झील के विकास कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने 100 बेड वाले अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सीय सेवाओं का शुभारंभ क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी।


इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने हवेली खड़गपुर झील के पास किए गए सुंदरीकरण कार्यों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने झील के समग्र विकास को लेकर अपर मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी योजना के अंतर्गत मुंगेर जिले की पांच प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों—तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर, टेटिया बंबर और हवेली खड़गपुर—में आधारभूत संरचना निर्माण का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं मिलेंगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।


उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य, पर्यटन और कृषि से जुड़े इन विकास कार्यों से मुंगेर जिले को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।


Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता