ब्रेकिंग
जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांच

Bihar News: मिट्टी धंसने से पांच बच्चे दबे, हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत; खेल-खेल में चली गई जान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बुधवार को खेल खेल में दो बच्चों की जान चली गई। देर शाम कुछ बच्चे मिट्टी के गड्ढे में खेल रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और पांच बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। ह

Bihar News: मिट्टी धंसने से पांच बच्चे दबे, हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत; खेल-खेल में चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बुधवार को खेल खेल में दो बच्चों की जान चली गई। देर शाम कुछ बच्चे मिट्टी के गड्ढे में खेल रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और पांच बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की की है।


दरअसल, तुर्की के महारानी स्थान के पास बुधवार की शाम कुछ बच्चे मिट्टी काटने से बने गड्ढे में खेल रहे थे, तभी मिट्टी का एस हिस्सा धंस गया और वहां खेल रहे पांच बच्चे दब गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।


आनन-फानन में सभी बच्चों को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में घायल तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।