ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

BIHAR NEWS : मेडिकल छात्र पर हमले के बाद बवाल, छात्रों ने किया NH जाम

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां मेडिकल के छात्र पर चाकू से हमले के बाद जमकर बवाल मचा। घटना से खफा छात्रों ने पूर्णिया मार्ग पर जाम लगा प्र

BIHAR NEWS : मेडिकल छात्र पर हमले के बाद बवाल, छात्रों ने किया NH जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां मेडिकल के छात्र पर चाकू से हमले के बाद जमकर बवाल मचा। घटना से खफा छात्रों ने पूर्णिया मार्ग पर जाम लगा प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को समझा कर जाम खुलवाया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।


जानकारी के अनुसार, कटिहार मेडिकल कॉलेज के छात्र (इंटर्न) डॉ. मोहित सिंह पर कुछ युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। डॉ. मोहित सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आईपीजी माल में चाय-नाश्ता करने गए थे। वहां, पहले से ही छह युवक मौजूद थे। सभी ने रूमाल से चेहरा ढक रखा था और हथियारों से लैस थे। इन युवकों ने अचानक से उन पर हमला बोल दिया।


उन्होंने बताया कि हमलावरों में कॉलेज के नर्सिंग का छात्र मु. चांद भी शामिल था। बचाव के क्रम मेरे हाथ से उसके चेहरे पर बंधा रूमाल हट गया। हमले के दौरान अन्य पांच युवक थे जो उन्हें गोली मारने की बात कह रहे थे, लेकिन स्थानीय दुकानदारों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सभी फरार हो गए और उनकी जान बच पाई।


मोहित सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व बाहरी युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, गले पर चाकू का वार लगने से डॉ. मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्र सड़क पर उतर आए। उन्होंने दो घंटे तक कटिहार-पूर्णिया मार्ग को जाम कर दिया।


इधर, प्रदर्शन देख तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार और एसडीओ आलोक चंद्र चौधरी ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। सदर एसडीपीओ ने कहा कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी आरोपी होगा उसपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।