ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

Bihar News: अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर भड़के विधायक, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल..

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधक की अनुपस्थिति पर विधायक राणा रणधीर सिंह ने कड़ी फटकार लगाई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंचे थे विधायक..

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधक की अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक राणा रणधीर सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को विधायक स्वयं अस्पताल पहुंचे, जहां लोगों ने उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।


लोगों ने शिकायत की है कि अस्पताल में न तो चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहते हैं और न ही अस्पताल प्रबंधक। विधायक राणा रणधीर सिंह ने अस्पताल में ही बैठकर चिकित्सा पदाधिकारी इंद्रजीत प्रसाद को फोन पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आश्चर्य जताया कि उनके घर से कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित रेफरल अस्पताल की यह स्थिति है।


इस दौरान विधायक ने कहा कि मधुबन रेफरल अस्पताल शायद पहला ऐसा अस्पताल है, जहां प्रभारी चिकित्सक मोबाइल से घर बैठे मरीजों का इलाज करते हैं और वेतन भी घर से ही लेते हैं। उन्होंने बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में मौजूद नहीं रहते।


उन्होंने बिहार की 'भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था' को लेकर चिंता जताई है और इसमें तत्काल सुधार की मांग की है। विधायक की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में थोड़ी उम्मीद जगी है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।


रिपोर्टर: सोहराब आलम