ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar News: कोसी नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, हादसे के बाद एक शख्स लापता, बाकी लोगों ने तैरकर बचाई जान

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां कोसी नदी में नाव हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर कोसी नदी में डूब गई है। हादसे के बाद नाव सवार एक शख्स

Bihar News: कोसी नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, हादसे के बाद एक शख्स लापता, बाकी लोगों ने तैरकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां कोसी नदी में नाव हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर कोसी नदी में डूब गई है। हादसे के बाद नाव सवार एक शख्स लापता हो गया है जबकि तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है।


जानकारी के मुताबिक, अलौली थाना क्षेत्र के हथवन घाट पर यात्रियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर कोसी नदी में डूब गई है। हादसे में नाव सवार एक यात्री लापता है, जिसे नदी में तलाश किया जा रहा है। इस दौरान नाव पर मौजूद भैंस के पांच बच्चे भी पानी मे बह गए। बताया जा रहा है कि नदी पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है।


बता दें कि कोसी का जलस्तर बढ़ने के कारण लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। रविवार को दरभंगा में कुशेश्वर स्थान पूर्वी के ऊजआ गांव के पास एक नाव नदी में पलट गई थी। इस हादसे में चार महिलाएं तैरकर बाहर निकल गयी थीं लेकिन एक युवती पानी के तेज बहाव में बह गयी थी। सभी महिलाएं मवेशी के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें