ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की हुई अहम बैठक, सभी डीएम को जारी किए गए जरूरी निर्देश

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह ने राज्य के सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक की.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति को देखते हुए विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीसी की। इस दौरान सभी जिलाधिकारी से जिलों की स्थिति पर चर्चा की गई और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिये गये।


अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोमवार को सभी अंचल अमीन और पंचायत सचिव को ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिन के 11 बजे से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसमें संबंधित सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ये भी निर्देशित किया कि सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को आवंटित लैपटॉप को सोमवार को शाम पांच बजे तक जमा कराना सुनिश्चित कराया जाय। 


तीसरे निर्देश में जिलाधिकारियों को कहा गया है कि सेवानिवृत राजस्व कर्मियों की सेवा संविदा के आधार पर लेना सुनिश्चित की जाय। सेवानिवृत कर्मचारी 27 मई से 31 मई के बीच कार्यालय अवधि में पहचान पत्र के साथ अपने जिले के अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने वीसी में ये भी कहा कि विभाग हड़ताली राजस्व कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। वे हड़ताल समाप्त कर दूसरे दिन वार्ता को आएं, उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता