ब्रेकिंग
समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार

Bihar News: गोपालगंज में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग की। एक तस्कर के पैर में गोली लगी, स्कॉर्पियो से 71 कार्टन शराब जब्त..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। तस्करों की फायरिंग में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर घायल हो गया है। अहले सुबह गुप्त सूचना पर शराब तस्करी रोकने के लिए निकली पुलिस टीम पर तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तस्करों ने दो राउंड गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


घायल तस्कर की पहचान सिवान जिले के बरहड़िया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया, जिसमें 71 कार्टन देशी शराब, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।


कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण कुमार सुमन को देर रात करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप तस्करी की जा रही है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष दर्पण कुमार सुमन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा